हॉस्पिटल जैसी इमरजेंसी सुविधा में बड़ा सुधार करते हुए एमजीएम प्रबंधन द्वारा आने वाले दिनों में अपने विभाग के अधीन आने वाले सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए 33 केवी हेवी लोड वाला नवीन ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी है। एमजीएम प्रबंधन लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के माध्यम से हैवी लोड क्षमता वाला 33 – 0.433केवी 2 एमवीए ट्रांसफार्मर, 33 केवी सबस्टेट 33 केवी एचडी आइसोलेशन पैनल 51010 केवीए डीजी सेट लगाएगा जिससे सम्पूर्ण परिसर में 24 घंटे बिना बाधा के बिजली सप्लाई होती रहेगी। इसको लेकर लोकनिर्माण विभाग का पीआईयू विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया शुरू कर दीवाली से पहले नवीन ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
एमवाय में पहले से लगा है हेवी लोड क्षमता वाला
ट्रांसफॉर्मर—गौरतलब है कि प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल में शुमार एमवाय (महाराजा यशवंत राव होल्कर अस्पताल) में खुद का हैवी लोड 33 केवी लोड क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर पांच साल पहले ही लग चुका है। जिससे इमरजेंसी में मरीजों को बत्ती गुल होने पर भी इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को लाइट जाने के दौरान खासकर इमरजेंसी के दौरान बिजली सप्लाई बाधित होने जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। जबकि सुपर स्पेशलिस्ट जैसे नए अस्पताल में अब तक इमरजेंसी में बड़े इन्वेटर से काम चलाना पड़ रहा था। वहीं अब आने वाले दिनों में दीपावली से पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा निविदा प्रक्रिया के तहत हेवी लोड वाला नवीन ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिसका फायदा भविष्य में अस्पताल प्रबंधन और मरीजों को मिलेगा। साथ ही इमरजेंसी के दौरान भी 24 घंटे बगैर किसी बाधा के हॉस्पिटल में बिजली सप्लाई होती रहेगी। जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी माह के अंत में जल्द टेंडर संबंधित तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद दशहरे के बाद हाथों हाथ नवीन ट्रांसफार्मर यूनिट और सेट अप लगाने के काम का श्रीगणेश भी हो जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



