स्व. बलराज सोनकर जी की स्मृति में मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजक कैलाश सुरागे ने बताया कि पुरुष जूनियर वर्ग में यश हार्डिया, विशाल चौहान, टींस में हर्षित, सनी नकवाल, सब जूनियर में अयान दियावत, हनी वातायनी, सीनियर वर्ग में शाहरुख वारसी, आकाश मीणा, मास्टर वर्ग में जितेंद्र सिंह पंवार, रवि यादव, अशोक सोनी, प्रिंस खुराना, खावर खान, ब्रह्मप्रताप विजयी रहे। स्ट्रांग वूमेन (महिला वर्ग) में पूजा शर्मा, लक्ष्मी नकवाल, प्रथा नकवाल, पूनम यादव, त्रषिका पटेल, सानिया ओरे विजयी रहे। अतिथि रितेश विरंग, मुकेश जोशी, प्रदीप गढ़वाल, कपिल खेड़े, आकाश सुरागे, आकाश गौड, मोहन चावड़ा, मुस्तफा बागवान, कमल पाल, अशोक सोनी आदि रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




