संस्था मेक म्यूज के तत्वावधान में दुआ सभागृह में नई उड़ान शीर्षक से पुराने और मनभावन गीतों की प्रस्तुति दी, जो परिवार के साथ बैठकर सुने गए। राजीव राय के निर्देशन में 6 वर्षीय बालक तक्ष सक्सेना ने प्रस्तुति दी। हरीश मालवीय, रीना श्रीवास्तव, प्रिंस महाजन, रेखा श्रीवास्तव, सुनील पाल, दिशा धनानी, जफीर कुरैशी, मनु बारबेले, हेमंत मेहता ने प्रस्तुतियां दी। गिरिराजधरण चोरे, अलका सेनी, राजेन्द्र कुलकर्णी ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




