मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

किंडर बड्स स्कूल में सीड बॉल मेकिंग प्रतियोगिता

किंडर बड्स स्कूल की प्राचार्य डॉ. दीपिका हासीजा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों के बीच सीड बॉल…

किंडर बड्स स्कूल में सीड बॉल मेकिंग प्रतियोगिता

किंडर बड्स स्कूल की प्राचार्य डॉ. दीपिका हासीजा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों के बीच सीड बॉल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया। बच्चों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। गतिविधि में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 100 से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण तथा बीजों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सभी के सामूहिक प्रयासों से 300 सीड बॉल तैयार की गईं, जो हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। निदेशक डॉ. धीरज हासीजा एवं सामाजिक कार्यकर्ता पगारानी का भी इस आयोजन में सहयोग रहा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6