खानपान के शौकीन देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीमों के साथ शहर के सभी प्रमुख एरिया में की गई लगातार सैंपलिंग का असर यह रहा कि विभाग ने मिलावटखोरों से अर्थदंड लगाकर 36 लाख पचास हजार से ज्यादा रुपए दंड के रूप में वसूले। पिछले तीन माह में की गई जांच पड़ताल और सैंपलिंग की अब भोपाल से रिपोर्ट आने लगी है। खाद्य विभाग के प्रमुख फूड अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया पिछले तीन माह में जुलाई से लेकर सितंबर तक आठ सौ से ज्यादा जगह खाद्य विभाग द्वारा लगातार खानपान के प्रतिष्ठानों, होटलों, बाजारों और फैक्ट्रियों पर जांच पड़ताल कर लिए गए विभिन्न सैंपलों की रिपोर्ट अब मिलने लगी है। करीब 541 सैंपलों की रिपोर्ट में से 70 से ज्यादा नमूनों की रिपोर्ट फेल हो गई। जिनमें से 25 पर प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें निर्णीत प्रकरण की संख्या 12 बताई जा रही है। वही इन पर प्रशासन द्वारा अर्थदंड के रूप में 36 लाख पचास हजार रुपए की राशि प्राप्त की गई है। इसके अलावा अभी करीब पौने तीन सौ से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



