संस्था मातोश्री व शिवसेना के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवियों द्वारा अहीर खेड़ी बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली का त्योहार मनाया गया। सैकड़ों बालक-बालिकाओं को पटाखे एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। संस्था मातोश्री के संस्थापक एवं शिवसेना युवा सेना इंदौर के धनराज दामके ने बताया कि संस्था का उद्देश्य हर वर्ष दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियां बांटना है। इसी सेवा भावना के साथ इस वर्ष भी अहीर खेड़ी बस्ती के बच्चों को पटाखे एवं मिठाइयां वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। सभी बच्चे खुश हुए। धनराज दामके, हर्ष चौधरी, डॉ. इन्दर चावड़ा, कुणाल जाधव, उमेश नायक, कमलेश ग्रेवाल, मुन्नालाल चौहान, प्रवीण गुरु एवं मास्टर मनोज परमार सहित अन्य मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





