जिला अस्पताल धार रोड पर लम्बे समय से काम चला और भवन बनकर तैयार भी हुआ। जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों हुआ। यहां गर्भवती महिलाओं का इलाज किया जाता है लेकिन यहां गर्भवती महिला और उनके परिजन जिला अस्पताल की व्यवस्था से परेशान है। इलाज के पहले स्लिप कटवाने के लिए घंटो कतार में खडे रहना पडता है दूसरे दिन इलाज के लिए गर्भवती महिला को भी आना पडता है, उन्हें भी लाइन मे खडे रहना पडता है, जबकि गर्भवती महिलाओं को लम्बे समय तक खडे रहना ठीक नहीं है। शासन ने बडी जगह की सौगात तो दे दी लेकिन चिकित्सकों और कर्ताधर्ता की इच्छाशक्ति की कमी के चलते यहां परेशानी का सबब साफ तौर से दिखाई दे रहा है। सब कुछ ठीक हो गया लेकिन यहां की व्यवस्था नहीं सुधरी है। उक्त जानकारी उदयप्रतापसिंह राठौर ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






