मंगलवार, 10 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

धर्मगुरु के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे बोहरा समाजजन

उद्बोधन में इंदौर का भी जिक्र किया, कल के बाद आज भी प्रवास जारी

धर्मगुरु के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे बोहरा समाजजन

दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफ़द्दल सैफुद्दीन कल इंदौर विमानतल पर पहुंचे तो उनकी अगवानी की गई। सुपर कारिडोर के समीप आईडीए ग्राउंड पर बड़ा डोम बनाया गया था। डोम के अलावा भी बोहरा समाजजन बाहर भी खडे नजर आए। बड़ी संख्या में बोहरा समाजजन अपने धर्मगुरु के दीदार के लिए पहुंचे। धर्मगुरु का जैसे ही आगमन हुआ वैसे ही बोहरा समाजजनों ने मौला- मौला की गूंज गुंजाई। धर्मगुरु ने संक्षिप्त उद्बोधन दिया, जिसे पूरी तरह शांति के साथ बोहरा समाजजनों ने सुना। बड़ी संख्या में बोहरा समाजजनों की मौजूदगी के बावजूद धर्मगुरु के उद्बोधन के दौरान पूरी तरह चुप्पी थी। उद्बोधन के दौरान पूर्व धर्मगुरु और उनके पिता का इंदौर से लगाव का जिक्र भी किया। इंदौर के अलावा इंदौर-उज्जैन संभाग और कई जिलों के अलावा बाहर से भी बोहरा समाजजन आए थे। धर्मगुरु 7 दिनों तक इंदौर के आसपास शहरों में पहुंचेंगे। कल देपालपुर और उज्जैन का भी उन्होंने भ्रमण किया और उज्जैन में रात्रि विश्राम भी किया। आज धर्मगुरु तराना, आगर, नलखेड़ा, सुसनेर, बड़ोद, गौतमपुरा में समाजजनों को दीदार लाभ दे रहे हैं। एक दिन के लिए महाराष्ट्र के जलगांव में भी धर्मगुरु पहुंचेंगे। 7 जिलों के 19 शहरों में प्रवास करेंगे। बोहरा समाज में धर्मगुरु के आगमन को लेकर विशेष उत्साह धार्मिक रूप से बना हुआ है। धर्मगुरु ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी तक मैं विमानतल और समीप में ही आया हूं, इंदौर शहर के अन्दर नहीं आया हूं और अब मैं शहर के अन्दर इत्मीनान से आकर रहूंगा। बोहरा समाज के मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन सेठजीवाला, जौहर मानपुरवाला ने उक्त जानकारी दी।

धर्मगुरु के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे बोहरा समाजजन

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 November 2026, पृष्ठ 7