श्री हूमड जैन समाज ट्रस्ट के मंच से 'मैं वीर सावरकर-अंश मात्र' के एकांकी मंचन किया गया। नीलमाधव भुसारी ने वीर सावरकर पर अंग्रेजों द्वारा किए गए भीषण अत्याचारों का भी मंचन किया तथा उनके जीवन की अनेक सत्य घटनाओं का जीवंत मंचन अत्यंत आकर्षक अंदाज में किया। अरविंद बंडी, संजीव तलाटी, श्वेता संजय बंडी, यशपाल जुंवा, सोनाली बागड़िया सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




