दीपावली के दूसरे दिन देपालपुर तहसील के गौतमपुरा में परम्परागत हिंगोट युद्ध होता है। तुर्रा और कलंगी दल भगवान देवनारायण के दर्शन के बाद मैदान में आमने-सामने होते हैं और एक-दूसरे पर हिंगोट फेंके जाते हैं। यह दोनों दल पारम्परिक वेशभूषा में सज्जित होकर हिंगोट अपने झोलों में भरकर उतरते हैं। इस परम्परागत युद्ध में 25 से अधिक योद्धा घायल हुए हैं, जिनमें दो को ज्यादा चोंटे आई है, घायलों को इंदौर भी भेजा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 200 से अधिक पुलिसकर्मी लगे थे। कई राजनेता भी इस आयोजन में पहुंचे थे। दोनों ही दलों ने पहले देवनारायण मंदिर में भगवान के दर्शन किए और फिर दोनों टीम तुर्रा और कलंगी अग्नि शस्त्रों से सज्जित होकर मैदान में हिंगोट के साथ उतरे। झोलों में हिंगोट थे और एक हाथ में जलती हुई अगरबत्ती थी, जिससे हिंगोट जलाकर विरोधी टीम पर फेंके जा रहे थे। कल शाम से शुरू हुआ यह युद्ध अंधेरे में भी हिंगोट सन्नाते हुए दिखाई दे रहे थे। दर्शकों की सुरक्षा के लिए 12 फीट ऊंची जाली मैदान में लगई गई थी, जिससे हिंगोट दर्शकों पर नहीं गिरे। इस हिंगोट युद्ध के लिए कई दिनों से तैयारियां की गई थी। हिंगोट फल में से गुदा निकालकर उसमें बारुद, कंकड़ और पोटास भरा गया था, जो हिंगोट बम का रूप लेता है, जिसे कल जला-जलाकर फेंका गया। घायलों की सही संख्या सामने नहीं आई है, कुछ लोग 40 तक भी घायल बता रहे हैं, कुछ लोगों को ज्यादा चोटे भी आई है, लेकिन ऐसी कोई गंभीर स्थिति नहीं है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





