मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बच्चों ने किताबें पसंद की

नगर निगम के द्वारा अभी तक जिन स्कूलों में इस तरह की किताबों की लाइब्रेरी बनाई गई है वहां पर बच्चे इस लाइब्रेरी का खूब प्रयोग कर रहे हैं। निगम…

नगर निगम के द्वारा अभी तक जिन स्कूलों में इस तरह की किताबों की लाइब्रेरी बनाई गई है वहां पर बच्चे इस लाइब्रेरी का खूब प्रयोग कर रहे हैं। निगम के अधिकारियों के द्वारा जाकर जब इन बच्चों से चर्चा की गई तो इन बच्चों का कहना था कि इस लाइब्रेरी से हमें उपयोगी किताबें मिल रही है। बड़ी संख्या में लोगों ने घरों से अपने बच्चों की उन किताबों को भी दिया है जो उनके बच्चों की पिछली क्लास की किताबें हैं। अब यह किताब स्कूल में आने के बाद उसे पुरानी क्लास के बच्चों के लिए उपयोगी किताब साबित हो रही है। बहुत से बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के द्वारा तैयार किए गए नोटस की कॉपी भी इस लाइब्रेरी के लिए दी है जो की सभी बच्चों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5