तिथियों की घट-बढ़ के चलते भाईदूज में विद्वानों ने एक दिन का अंतर एकम और दूज में बताया। आज दोपहर से दूज लग गई है इसलिए कुछ लोग आज दोपहर तो कुछ आज शाम भाईदूज के आयोजन कर रहे है। जिस तरह पण्डितों ने तिथि में घट-बढ़ के चलते भाईदूज बुधवार को बताई है इसलिए ज्यादातर लोग कल भाईदूज मनाएंगे। भाईदूज का क्रम भी आने वाले दिनों तक चलता रहेगा। बहन अपने भाइयों को भोजन कराएगी और तिलक भी करेगी। भाई बहन की खुशी जीवन की कामना करेंगे, सुरक्षा का संकल्प भी लेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





