मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बेलगाम खनन पर प्रशासन की चुप्पी-जाधव

बेटमा, सेजवानी, रंगवासा, रावद एवं आसपास के क्षेत्रों में कथित रूप से जारी बेलगाम एवं अनियमित खनन को लेकर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के बबलू जाधव ने प्रशासन की…

बेटमा, सेजवानी, रंगवासा, रावद एवं आसपास के क्षेत्रों में कथित रूप से जारी बेलगाम एवं अनियमित खनन को लेकर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के बबलू जाधव ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति देखी, जहां किसानों की जमीनों की सीमाओं तक गहरी खुदाई, खेतों को नुकसान, भारी धूल-प्रदूषण और खनन नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए। खनन माफिया के सामने प्रशासन की चुप्पी अब संदेह पैदा करने लगी है। यदि खनन पूरी तरह वैध है तो प्रशासन सार्वजनिक रूप से बताए कि किस क्षेत्र में, कितनी गहराई तक और किन शर्तों के तहत खनन की अनुमति दी गई है। किसानों की जमीन, फसल, पर्यावरण और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की कीमत पर किसी भी प्रकार का खनन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें