शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना एआरटी सेंटर में एचआईवी प्रभावितों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जागरूकता शिविर भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा विश्राम बाग तरण पुष्कर को पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध, पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया भी उतरे रॉबर्ट नर्सिंग होम में 16 बिस्तरों का नया वार्ड शुरू, बनेगा विस्तार का विजन प्लान लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला
इंदौर

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने दिया छात्रों को समर्थन

नीट परीक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर इंदौर में छात्रों द्वारा टंट्याा…

नीट परीक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर इंदौर में छात्रों द्वारा टंट्याा मामा भील चौराहा भंवरकुआं रोड पर आयोजित प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव ने समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ प्रदर्शन में भाग लेते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। अनुराग यादव ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय हैं। वर्षों की तैयारी के बाद जब परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो छात्रों का विश्वास पूरी व्यवस्था से कमजोर होता है,यदि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो इसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की तथा पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष और सख्त जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। अनुराग यादव ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें