दिल्ली में 16 साल की लड़की से ऑटो में रेप कर उसे आरोपियों ने चाकू से गोद दिया और मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसकी लाश खुले खेत में फेंक दी। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग लड़कों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर हैदराबाद में एक लड़की से एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे ने लड़की के पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। लड़की का भाई भी घायल हो गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



