मंगलवार, 10 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बाजारों में मुहूर्त आज सराफा में मिलन समारोह

गुरुवार को खुलेगा होलसेल कपड़ा बाजार

8 नवंबर को शहरभर में दीपावली पर्व मनाया गया। मध्यक्षेत्र के बाजारों में आज मुहूर्त के सौदे हो रहे हैं। बर्तन बाजार, बजाजखाना चौक और सराफा में आज से दुकानें खुल रही हैं। सराफा व्यापारियों का दीपावली मिलन समारोह भी शुरू हुआ। सोना-चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा छत्रीबाग स्थित धर्मशाला में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। सुबह व्यापारियों ने आयोजन में पहुंचकर एक- दूसरे को बधाई दी और मुहूर्त के सौदे भी सराफा बाजार में किए। इसके अलावा बर्तन बाजार में भी आज सुबह मुहूर्त के सौदे हुए। होलसेल कपड़ा बाजार एमटी क्लाथ मार्केट में गुरुवार को मुहूर्त होगा। वहीं रविवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 November 2026, पृष्ठ 4