शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दुनिया

तिब्बत में भूकंप से सैकड़ों मकान ढहे 16 की मौत, 50 से ’यादा घायल

पाकिस्तान, अफगानिस्तान चीन में भी झटके

एशिया के कई देशों में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। आज सुबह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप दर्ज किए गए, जबकि इससे पहले गुरुवार देर रात तिब्बत में 7 तीक्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। तिब्बत में इस आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हुए हैं। सैकड़ों मकान ढह गए। उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में कम से कम 339 मकान और पशुओं के 20 बाड़े ढह गए।

अब आएगा तूफान

भारत और ताइवान में तूफान का खतरा मंडरा रहा है। ताइवान में चांपी नामक तूफान के खतरे को देखते हुए 20 शहरों में स्कूल- दफ्तर बंद कर दिए गए। बंगाली की खाड़ी में भी तूफान की हलचल मची हुई है, जिससे भारत के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1