इंदौर। खजराना गणेश मंदिर पर पिछले दिनों गणेश चतुर्थी के समय यात्रियों की सुविधा के लिए प्रसाद दुकानों को गर्मी बारिश और धूप से बचाने के लिए दुकानों के सामने भव्य वाटरप्रूफ शेड निर्माण के बाद अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए आधुनिक सुविधा केंद्र का निर्माण करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसमें गणेश भक्तों और यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि खजराना गणेश मंदिर में पार्किंग के पास खाली पड़ी जगह पर मंदिर प्रबंधन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर भव्य आधुनिक सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस सुविधा केंद्र में बच्चों के मनोरंजन से लेकर सीनियर सिटीजन बुजुर्ग और युवाओं तक को धार्मिक सामाजिक पुस्तक पढ़ने के लिए आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात भी मिलेगी। जय सुविधा केंद्र में एक और बच्चे अपना मनोरंजन किड्स प्ले जोन में कर सकेंगे वहीं अन्य भक्त बाहर से आने वाले यात्री, युवा, सीनियर सिटीजन, महिलाएं और बुजुर्ग सामाजिक धार्मिक ग्रंथ किताबें पुस्तकें पढ़कर लाइब्रेरी में अपना टाइम पास और मनोरंजन कर सकेंगे। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है की दिवाली से पहले इस भव्य आधुनिक सुविधा केंद्र का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






