ज्योतिषाचार्य एमके जैन ने बताया कि छावनी स्थित श्री अनन्तनाथ जिनालय में नन्दीश्वर द्वीप पर शान्तिधारा का आयोजन किया गया। जैन ने बताया कि नन्दीश्वर द्वीप में सिर्फ देवता ही जा सकते हैं और जैन धर्म में नन्दीश्वर द्वीप का बड़ा महत्व है। देवेन्द्र डोसी ने नन्दीश्वर द्वीप की जानकारी भी दी। अष्टाह्निका पर्व में पूजा, व्रत, सामायिक, स्वाध्याय आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजन में एमके जैन, देवेन्द्र डोसी, कुसुम जैन, अंकित जैन, सुरेश जैन, श्रेणिक जैन, सुनील चान्दवाण, उषा सोनी, नलिन सोनी, सन्दीप गोधा, सुनील बिलाला सहित अन्य इस धार्मिक आयोजन में मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






