सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन समाजजन मौजी बंधन संस्कार शिविर में रहेंगे मौजूद

दिगंबर जैन मंदिर, क्लर्क कॉलोनी परिसर के पास आज दोपहर 1 बजे से मुनिपुंगव सुधा सागर म.सा. के आशीर्वाद से बच्चों को संस्कारों का ज्ञान प्राप्त होगा।

जैन समाजजन मौजी बंधन संस्कार शिविर में रहेंगे मौजूद

दिगंबर जैन मंदिर, क्लर्क कॉलोनी परिसर के पास आज दोपहर 1 बजे से मुनिपुंगव सुधा सागर म.सा. के आशीर्वाद से बच्चों को संस्कारों का ज्ञान प्राप्त होगा। अखिल भारतीय मौजी बंधन संस्कार शिविर का आयोजन होगा। राजेश जैन ने बताया कि संत की मंगल प्रेरणा और संघ के सान्निध्य में यह आयोजन आज होगा। सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना आयोजन समिति से जुड़ी है। इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को धर्म, संस्कार, संयम, अनुशासन एवं श्रेष्ठ चरित्र की अमूल्य धरोहर प्रदान करना है, क्योंकि मौजी बंधन संस्कार केवल एक रस्म नहीं है, यह बच्चे के जीवन की पहली दीक्षा है, यह उसके भीतर गुरु के प्रति श्रद्धा, शास्त्रों के प्रति आस्था और संस्कारों के प्रति निष्ठा का बीज बोने वाला पावन अवसर है। गुरुदेव के पावन सान्निध्य में बच्चों को मौजी बंधन संस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा, जिससे उनका जीवन धार्मिक संस्कारों से ओतप्रोत होगा। हर्ष जैन ने बताया कि संस्था के पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 6