संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब परिवार के शारदा प्रकाश अजमेरा, अशोक मीना ईनानी, पुष्प गीता माहेश्वरी, किरण मनोज छापरवाल ने बताया कि संस्था कुटुम्ब के सैकड़ों सहयोगियों और मातृशक्तियों के प्रयास से आज 13 से 15 अक्टूबर तीन दिनों तक शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक ब्लू लोटस गार्डन स्कीम नं. 71 रिंगरोड पर माँ की आराधना में गरबा की प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन को लेकर 4 दिनों से कल रात तक गरबा प्रशिक्षण शैली अजमेरा ने लगातार सभी टीमों को दिया। रोजाना हाई टी का आयोजन भी प्रशिक्षणार्थियों के लिए रखा गया। प्रशिक्षण में भी चार दिनों तक रोजाना अच्छी प्रस्तुति करने पर पुरस्कार भी दिए गए। आज शाम से गरबा शुरू होना है, लेकिन उसके पहले माहेश्वरी कुटुम्ब के बैनर तले आज सुबह अन्नपूर्णा मंदिर के समीप झूलेलाल मंदिर से मातृशक्तियों और समाजजनों की मौजूदगी में चुनरी यात्रा निकाली गई। माँ अन्नपूर्णा के जयकारों के साथ निकली चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की थी। आज शाम गुजराती थीम पर 7 बजे से माँ की आराधना में गरबा की प्रस्तुति दी जाएगी। बताया जा रहा है कि 700 से अधिक रजिस्ट्रेशन इस गरबा के लिए किए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





