सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

चातुर्मास के मीडिया संकलन को म्यूजियम में मिलेगा स्थान

श्री केसरी वाटिका बिजासन रोड में आयोजित चातुर्मास के दौरान मीडिया प्रभारी राजेश जैन युवा के माध्यम से समाचार पत्रों को प्रकाशित करवाकर मीडिया में स्थान मिला था।

चातुर्मास के मीडिया संकलन को म्यूजियम में मिलेगा स्थान
चातुर्मास के मीडिया संकलन को म्यूजियम में मिलेगा स्थान (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

श्री केसरी वाटिका बिजासन रोड में आयोजित चातुर्मास के दौरान मीडिया प्रभारी राजेश जैन युवा के माध्यम से समाचार पत्रों को प्रकाशित करवाकर मीडिया में स्थान मिला था। चातुर्मास के प्रचार-प्रसार का संकलन संरक्षित किया गया। अब इस संकलन को मोहनखेड़ा स्थित जयंतसेन म्यूजियम में स्थान प्रदान किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक चातुर्मास की गौरवशाली स्मृतियों और गतिविधियों से परिचित हो सकें। गच्छाधिपति विजय नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. ने संकलित साहित्य पर वासक्षेप कर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही मुनिराज डॉ. सिद्धरत्न विजय म.सा., मुनिराज विद्वद्रत्न विजय म.सा., चारित्ररत्न विजय म.सा. एवं प्रशमसेन विजय म.सा. की निश्रा भी प्राप्त हुई। उक्त पूर्ण जानकारी राजेश जैन युवा ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 7