शनिवार, 7 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन समाज के समाजसेवी का देह दान

इंफेक्शन के कारण नेत्र और त्वचा का दान नहीं हो सका संभव

जैन समाज के समाजसेवी का देह दान

धनतेरस के त्यौहार के मौके पर क जैन समाज के समाजसेवी का देहदान किया गया। शरीर में इंफेक्शन हो जाने के कारण नेत्र और त्वचा का दान संभव नहीं हो सका।

जैन समाज के समाजसेवी का देह दान

जूना पीठा निवासी 75 वर्षीय अभय कोठारी अपने जीवन में अंग एवं एवं देहदान का भाव रखते थे जिन्हें उनकी मृत्यु के उपरांत उनके बेटे सुमित कोठारी एवं परिवार जनों ने उनकी देह को चिकित्सा शिक्षा के लिए समर्पित किया। मानव सेवा केवल जीवनकाल तक सीमित नहीं होती, बल्कि अंग एवं देहदान के माध्यम से मृत्यु के पश्चात भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य योगदान दिया जा सकता है।

श्वेतांबर जैन समाज के वरिष्ठ अभय कुमार जैन का निधन कल दोपहर 2:15 बजे हुआ। शाम 5:00 बजे निवास स्थान से उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा के लिए आर.एन. कपूर आयुर्वेदिक कॉलेज, इंदौर को दान की गई। इसके पूर्व परिवार जनों की नेत्र एवं त्वचा दान हेतु स्वीकृति थी परंतु संक्रमण के चलते वह कार्य नहीं हो सका। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल के तहत जारी किए गए शासकीय आदेश अनुसार स्व. कोठारी के निवास स्थान पर

चिकित्सा शिक्षा में देहदान का है काफी महत्व

गई देह के माध्यम से चिकित्सा विद्यार्थी मानव शरीर की संरचना का गहन एवं व्यावहारिक अध्ययन करते हैं। इससे भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण, शल्य चिकित्सा संबंधी ज्ञान तथा चिकित्सा अनुसंधान को महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। एक व्यक्ति का देहदान अनेक भावी चिकित्सकों की शिक्षा का माध्यम बन सकता है, जिसका लाभ आने वाले वर्षों में असंख्य मरीजों तक पहुंच सकता है।

देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ी

परिवारों की संवेदनशीलता एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का उल्लेखनीय उदाहरण है। देहदान की इस प्रक्रिया में मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर के जीतू बगानी एवं संदीपन आर्य ने परिवारजनों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया संपन्न कराई। अनेक समाज जनों की उपस्थिति में पार्थिव देह को इंदौर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। यह सम्मान समाज के लिए उनके अमूल्य योगदान और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

देहदान चिकित्सा विज्ञान और स्वास्थ्य शिक्षा का अत्यंत महत्वपूर्ण आधार है। दान की पिछले मात्र सात दिनों में इंदौर में 8 देहदान संपन्न होना समाज में बढ़ती जागरूकता,

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 7 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 7 November 2026, पृष्ठ 4