सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नगर कीर्तन के लिए लगे कई मंच

हर मंच से होगा स्वागत, ट्रैफिक भी डायवर्ट

नगर कीर्तन के लिए लगे कई मंच
नगर कीर्तन के लिए लगे कई मंच (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

सिख समाज द्वारा प्रकाश पर्व उत्सव के अन्तर्गत आज नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। दोपहर में कीर्तन जवाहर मार्ग के यशवंत रोड स्थित गुरुद्वारा से शुरू होगा जो विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद पुनः यशवंत रोड गुरुद्वारा पहुंचेगा। कीर्तन के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्सन प्लान भी लागू किया। सिख समाज द्वारा बीते कुछ वर्षों से शहरवासियों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए रविवार को नगर कीर्तन निकाल रहा है। इसके बाद आज रविवार को दोपहर में कीर्तन निकाला जा रहा है। यशवंत रोड इमली साहब गुरुद्वारा से राजबाड़ा, मृगनयनी चौराहा, गांधी हाल, रीगल तिराहा, आरएनटी मार्ग, मधुमिलन चौराहा से पटेल प्रतिमा होते हुए जवाहर मार्ग गुरुद्वारा पर नगर कीर्तन का समापन होगा। गुरुसिंह सभा ने संगत से सहयोग की अपील करते हुए पुरुषों से सफेद वस्त्र और बसंती पगड़ी और महिलाओं से सफेद सूट बसंती दुपट्टा पहनकर शामिल होने की अपील की है। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए मार्ग पर कई मंच लगाए गए है जो मंचों पर फूल भी स्वागत के लिए रखे गए है। कीर्तन मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया है। खासतौर पर एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों के लिए विशेष प्लान किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 4