गीता भवन पर सात दिवसीय अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 17 से 23 दिसंबर तक पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सान्निध्य में होगा। स्वामी रामदयाल महाराज 17 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे महोत्सव की शुरुआत करेंगे। आयोजन में शंकराचार्य सहित 40 से अधिक आचार्य, संत, महामंडलेश्वर एवं विद्वतजन प्रतिदिन दोपहर 1 से सायं 6 बजे तक अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे। सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन भी प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक होगा। गीता जयंती का प्रमुख पर्व मोक्षदा एकादशी रविवार 20 दिसम्बर को मनाया जाएगा। राम ऐरन, रामविलास राठी ने बताया कि महोत्सव में स्वामी रामदयाल महाराज, स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज, गोस्वामी वल्लभराय महाराज, मानस मंदाकिनी दीदी माँ सहित कई संत मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम से विनोद अग्रवाल, दिनेश मित्तल, टीकमचंद गर्ग, राजेश गर्ग केटी, पवन सिंघानिया, हरीश माहेश्वरी, संजीव कोहली, महेशचंद्र शास्त्री जुड़े है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






