सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कैथोलिक समाज ने मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व

कैथोलिक समाज ने सभी चर्चों में सुबह पवित्र मिस्सा के साथ ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया।

कैथोलिक समाज ने मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व
कैथोलिक समाज ने मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

कैथोलिक समाज ने सभी चर्चों में सुबह पवित्र मिस्सा के साथ ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया। पलासिया स्थित माता मरिया ग्रोटो पर शाम 4:00 बजे पवित्र रोजरी माला विनती के जाप के साथ शुरू हुई। जिसमें इंदौर धर्मप्रांत की विभिन्न पल्लियों से सैकड़ों कैथोलिक विश्वासियों ने भाग लिया। पवित्र रोजरी माला विनती के बाद पवित्र यूखरिस्त की आराधना हुई। इंदौर धर्मप्रांत के बिशप, (डॉ) बिशप थॉमस मैथ्यू की अगुवाई तथा फादर राजू डोडियार एसवीडी एवं अन्य पुरोहितों की सहभागिता में पवित्र मिस्सा अर्पित की गई। उक्त जानकारी बी.ए.अलवारिस ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 November 2026, पृष्ठ 7