श्री राधा कृष्ण मंदिर, क्लर्क कॉलोनी परदेशीपुरा में आज 19 से 26 सितंबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन रोजाना दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगा। कथा शुरू होने के पहले आज दोपहर 1 बजे सफेद मंदिर, परदेशीपुरा से कलश यात्रा शुरू होगी, जो कथा स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर, क्लर्क कॉलोनी पहुंचेगी। सरोज बाला जायसवाल मुख्य यजमान हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






