सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अगले माह मिलेगी नवीन योगा शेड की सौगात

लाखों खर्च कर ग्रीन बेल्ट में तैयार हो रहा आकर्षक हॉल, 400 से ज्यादा लोग एक साथ कर सकेंगे योग।

अगले माह मिलेगी नवीन योगा शेड की सौगात
अगले माह मिलेगी नवीन योगा शेड की सौगात (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

इंदौर। विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 54 में रिंग रोड सर्विस रोड पर पिंक सिटी कॉलोनी के सामने अगले माह में बेहद जल्द आधुनिक भव्य योगा शेड की सौगात मिलने वाली है। जिसका वर्तमान में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं अब भीतरी हिस्से में सौंदर्यीकरण और फिनिशिंग का कार्य भी अब एकदम अंतिम दौर में चल रहा है।

चार सौ से ज्यादा लोग आराम से बैठकर कर सकेंगे योग

खास बात यह है कि वार्ड 54 की पिंक सिटी कॉलोनी और पार्षद कार्यालय के पास ग्रीन बेल्ट के बड़े हिस्से में तैयार किया गया लंबा-चौड़ा आकर्षक डिजाइन वाला भव्य योगा शेड हॉल का निर्माण विधायक महेंद्र हार्डिया और क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल के प्रयासों से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम सहयोग से करवाया है। जिसका लाभ आने वाले दिनों में बेहद जल्द क्षेत्र की जनता को मिलने वाला है। वर्तमान में इस आधुनिक सुविधाओं वाले योगा शेड का निर्माण कार्य एकदम अंतिम दौर में चल रहा है। पार्षद महेश बसवाल ने बताया भीतर की सामने वाली मुख्य दीवार पर आकर्षक बजरंगबली की योग मुद्रा में दर्शन देते हुई आकर्षक पेंटिंग बनवाई गई है। इसके अलावा भीतर हवा वेंटिलेशन की पूरी व्यवस्था रखी गई। साथ ही गर्मी के दिनों में योग करने आने वालों को परेशानी न हो इसके लिए यहां गार्डन पर साइड वाले दीवार फैन भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा भीतर से लेकर बाहर तक आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है जो इस नवीन योगा शेड के आकर्षण का केंद्र रहेगी। अगले माह दिसंबर माह में बेहद जल्द विधायक हार्डिया और महापौर भार्गव के आतिथ्य में शुभारम्भ कर आमजन को समर्पित किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 8