मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर की नियुक्ति से भाजपा में उठे विरोध के स्वर

संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारी के सामने महिला नेताओं ने विरोध जताया...

प्रतिनिधि नितिन राठौर)। धार नगर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर प्रज्ञा ठाकुर की नियुक्ति के बाद पार्टी के भीतर असंतोष और विरोध के स्वर खुलकर सामने आ गए हैं। ,इस संगठनात्मक नियुक्ति से नाराज महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने अपनी गहरी आपत्ति दर्ज कराई है, शनिवार को धार जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कामकाजी बैठक के दौरान महिला मोर्चा से जुड़ी वरिष्ठ महिला नेताओं ने पदाधिकारियों का घेराव किया, नाराज महिला नेताओं ने संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला प्रभारी सुभाष कोठारी और भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती के समक्ष अपना कड़ा विरोध और नाराजगी दर्ज कराई, महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस नियुक्ति में जमीनी स्तर पर सक्रिय और वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। हाल ही मे भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के 22 जिलों में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है, जिसमें धार नगर भाजपा मे श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर को कमान सौंपी गई है, वही धार ग्रामीण मे श्रीमती सोनाली श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है,धार नगर में प्रज्ञा ठाकुर के नाम का ऐलान होते ही स्थानीय महिला विंग में असंतोष भड़क गया। विरोध कर रही महिला नेताओं का सीधा आरोप है कि प्रज्ञा ठाकुर की तुलना में कई ऐसी महिला कार्यकर्ता हैं जो वर्षों से संगठन के लिए जमीन पर काम कर रही हैं। वरिष्ठता को दरकिनार कर नई नियुक्तियां करना कार्यकर्ताओं का अपमान है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने संभागीय प्रभारी रणबीर सिंह रावत और जिला प्रभारी सुभाष कोठारी के सामने स्पष्ट कहा कि स्थानीय स्तर पर बिना राय- मशविरा किए थोपे गए फैसलों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। धार भाजपा में पहले से ही अंदरूनी खींचतान चल रही थी, लेकिन इस बड़ी नियुक्ति के बाद गुटबाजी पूरी तरह सामने आ गई है। नियुक्ति पर आपत्ति के चलते जिलाध्यक्ष नीलेश भारती और संभागीय प्रभारी रावत ने महिला नेताओं को शांत कराने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि उनकी बात को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा, हालांकि, नियुक्ति को तत्काल निरस्त करने जैसा कोई आश्वासन नहीं मिला है। धार नगर महिला भाजपा का यह घरेलू विवाद स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों और आगामी सांगठनिक गतिविधियों की रफ्तार को धीमा कर सकता है, विपक्ष भी इस अंदरूनी कलह को लेकर भाजपा पर लगातार निशाना साध रहा है,। पार्टी कार्यालय में प्रभारियों को इस कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, फिलहाल इस आंतरिक कलह और विरोध पर भाजपा के शीर्ष स्थानीय नेतृत्व या प्रभारियों की ओर से कोई आधिकारिक डैमेज-कंट्रोल बयान जारी नहीं किया गया है…

फीफा ने खेला कमाई करने का नया दांव, विश्व कप फाइनल की घास भी बिकेगी, इतनी होगी एक टुकड़े की कीमत

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण को ओर बढ़ रहा है। 10 जुलाई को स्पेन ने बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शनिवार को इंग्लैंड ने नॉर्वे को हराकर अंतिम 4 में प्रवेश किया। इस बीच एक अनोखी खबर सामने आई है। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा वर्ल्ड कप में कमाई करने का कोई मौका नहीं गंवा रही है और अब उसने उस पिच के टुकड़ों को बेचने का फैसला भी किया है जहां इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

फीफा पहले ही विश्व कप के टिकट और अन्य चीजों को ऊंची कीमतों पर बेचने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और अब वह न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में इस्तेमाल होने वाली पिच के प्रत्येक टुकड़े को 450 डॉलर (लगभग 43000 रुपये) की दर से बेच रहा है। फीफा के स्टोर के अनुसार प्रत्येक टुकड़े का आकार 17.5 गुणा 17.5 गुणा 17.5 है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह आंकड़ा इंच, सेंटीमीटर या मिलीमीटर में है। फुटबॉल के शासी निकाय ने यह जानने के लिए

फीफा की वेबसाइट पर लिखा गयाा है, ‘फुटबॉल इतिहास के एक प्रामाणिक हिस्से को अपने पास संजोकर रखें, जो फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की पिच का एक टुकड़ा है।’ मैदान के यह टुकड़े हालांकि अमेरिका और यूरोप के पतों पर ही भेजे जाएंगे। फुटबॉल प्रेमी अभी से इसके लिए ऑर्डर कर सकते हैं और फाइनल के बाद उन्हें यह टुकड़े भेजे जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें