सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विधायक ट्रॉफी का नाम बदला तो चर्चा चल पड़ी

विधानसभा 1 के क्रिकेट आयोजन में नई टीम की एंट्री

विधायक ट्रॉफी का नाम बदला तो चर्चा चल पड़ी
विधायक ट्रॉफी का नाम बदला तो चर्चा चल पड़ी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

विधानसभा 1 के भागीरथपुरा में 12 नवम्बर से क्रिकेट मैच का आयोजन शुरू हुआ था, फाइनल आते-आते इस विधायक ट्रॉफी में नाम परिवर्तन होकर स्वाभिमान ट्रॉफी हो गया। नाम बदलने के पीछे कई कहानी बताई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के चित्र भी बैनर से हटा दिए गए जो एकदम चर्चा का विषय बन गया।

मंत्री की विधानसभा में देपालपुर विधायक मनोज पटेल की एंट्री और पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा की सक्रियता के अलावा आयोजन में गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता, कृष्णमुरारी मोघे, सावन सोनकर और मनोज पटेल की मौजूदगी देखने को मिली। लोग अब यही ढूंढना चाह रहे हैं कि आखिर विधायक ट्रॉफी का नाम क्यों बदला गया। यह आयोजन का नया नामकरण है या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश भी है। बैनर से दो चेहरे गायब होना और दूसरे नेताओं की सक्रियता सामने आना कई राजनीतिक अटकलों को हवा दे रही हैं। सोशल मीडिया पर यह भी लिखा गया कि अब देखना होगा कि विधानसभा 1 की राजनीतिक पिच पर कौन-कौन सी टीम मैदान में उतरती है, किसके नेतृत्व में नई रणनीति बनाई जाएगी। आखिरी दिन मंत्री गुट के अलावा अन्य नेताओं को बुलाकर कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति दर्ज कराई गई ऐसा क्यों किया गया यह सब प्रश्न अब भाजपा के ही सोशल मीडिया ग्रुप पर खंगाले जा रहे हैं।

विधायक ट्रॉफी का नाम बदला तो चर्चा चल पड़ी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
विधायक ट्रॉफी का नाम बदला तो चर्चा चल पड़ी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 November 2026, पृष्ठ 3