मोटर्स के दबाव में ट्रांसपोर्ट यूनियन भी आई ऐसा आरोप भी लगाया गया। सुशील सालुंके के खिलाफ की गई एकतरफा कार्रवाई से बवाल भी मचा। आरोप यह भी लगाए गए कि जो शिकायत पत्र है उस पर तारीख, ना हस्ताक्षर और ना पैसे खाने का आरोप है, एक्सीडेंटल गाड़ी की जांच तीन महीने से लम्बित है, बैठक के मिनिट्स अभी तक नहीं दिए गए हैं, धरना पर बैठे सुशील सालुंके बोले सच सामने लाने की जगह मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। अब फिर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट यूनियन के भीतर यह मुद्दा विरोध के स्वर गुंजा रहा है। यह भी आरोप धरना के दौरान अन्य सदस्यों ने लगाया कि यूनियन पदाधिकारियों की मिली भगत से एक तरफा कार्रवाई की गई है और आपत्तियों को भी अस्वीकार कर दिया गया है। 29 अक्टूबर को जो बैठक हुई थी उस बैठक के मिनिट्स भी मांगे गए, लेकिन दिए नहीं गए और जिस आधार पर आरोप लगाए गए उसकी जानकारी सार्वजनिक करने में दिक्कत क्या है। तीन महीने से जांच लम्बित है उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई। यदि गाड़ी की स्थिति और बिक्री को लेकर कोई विवाद नहीं है तो जांच रिपोर्ट सामने लाने में देरी क्यों हो रही है? बैठक के दौरान भी एक पदाधिकारी की भाषा तीखी होने पर आपत्ति ली गई है। अभी तो धरना समाप्त कर दिया गया, लेकिन निराकरण नहीं हुआ तो जल्द निराकरण करने की बात सुशील सालुंके ने कही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






