मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

सुविधा घर की दुविधा का मुद्दा भाजपा नेता ने उठाया

वरिष्ठ भाजपा नेता और रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने चित्र के साथ इंदौर रेलवे स्टेशन का मुद्दा उठाया, जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां रेलवे…

वरिष्ठ भाजपा नेता और रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने चित्र के साथ इंदौर रेलवे स्टेशन का मुद्दा उठाया, जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां रेलवे स्टेशन परिसर पर अस्थाई शौचालय बना रखा है। वर्मा ने बताया कि यहां शौचालय पर एक जगह लिखा है कि पैसा दो और उपयोग करो और एक जगह लिखा है कि यहां सुविधा का उपयोग बंद है। यह दुविधा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जगमोहन वर्मा ने कहा कि इस लिखावट के कारण रेलवे की छवि बिगड़ रही है। यात्री बाहर से आते हैं तो उन्हें यह सब बेकार दिखता है और इंदौर की छवि खराब होती है। जगमोहन वर्मा ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर रेलवे कब ध्यान देगा और ऐसा लिखने वालों पर रेलवे कब कार्रवाई करेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें