न.प्र.)। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता शैलेश गर्ग ने कहा अग्रवाल समाज हो या कोई भी समाज हो चुनाव नहीं होना चाहिए। चुनाव होने से आपस में कटुता बढ़ती है, आपसी भाईचारा खराब होता है, आपस में बैठकर इसका हल निकाल कर जो अग्रवाल बंधु समाज की सेवा करना चाहता है उसे आगे लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अग्रवाल समाज के हर व्यक्ति के साथ है जिसे जब जरूरत पड़े है वह मेरे पास आ सकता है पर चुनाव के लिए मैं पूरी तरह अपने आप को चुनावी राजनीति से बाहर करता हूं क्योंकि हम लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं जितने भी अग्रबंधु है सब हमारे परिवार के सदस्य हैं जो भी चुनाव लड़े वह अग्रवाल समाज का व्यक्ति हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है इसलिए समाज की राजनीति से मैं दूरी बनाते हुए समाज के हर बंधु के साथ खड़ा होने का संकल्प लेता हूं। मैं किसी पैनल का समर्थन नहीं करता हूं, अभी भी नाम वापसी तक सभी लोगों को सामंजस्य बिठाकर निर्विरोध चुनाव कराना चाहिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




