भाजपा नेता और सिख समाज से जुड़े भाजपा संगठन महामंत्री गौरव रणदिवे के करीबी ऋषि खनूजा ने कल कमलनाथ के जन्मदिन वाले दिन सोनिया गांधी की नई किताब इस बात के लिए जलाई कि उस किताब में सिख दंगों में कमलनाथ का जिक्र नहीं है। इस किताब के साथ दो चित्र भी कमलनाथ और राजीव गांधी के रखे गए, किताब और दोनों चित्र भी जलते हुए दिखाई गए और सोशल मीडिया पर किताब व चित्र जलाने के फुटेज भी वायरल किए गए। ऋषि खनूजा ने कहा कि 1984 के सिख दंगों के आरोपी कमलनाथ का कल जन्मदिन था इसलिए उनका भी चित्र किताब के साथ जलाया गया और प्रश्न भी किया कि सोनिया गांधी को किताब में सिख दंगों का जिक्र करते हुए दोनों आरोपी कमलनाथ और राजीव गांधी का भी जिक्र करना था।




ऋषि खनूजा ने किताब और छोटे चित्र जलने के दौरान भारत माता के जय के नारे भी गुंजाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






