मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

पहाड़ी पर हरियाली छायी तो युवाओं एक पेड़ माँ के नाम पर घोटाला तो मत ने विजयवर्गीय को उठा लिया करो -कांग्रेस

मंच से ली मंत्री ने चुटकी, हर रविवार को होगा अब पौधारोपण

21 लाख पौधे लगाने का महाभियान का कल विधिवत शुभारम्भ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुढानिया स्थित बीएसएफ परिसर पर महाभियान की शुरूआत की। कल पहाडी पर 51 हजार पौधे लगाए गए। शाम को जब बंजर पहाडी पर हरियाली छायी तो डिफेंस एकेडमी के युवाओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को उठा लिया।

कार्यक्रम में विजयवर्गीय के उदबोधन के दौरान उन्होने अपने बेबाक और हास्यपूर्ण अंदाज में चुटकी ली। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के छोटे कद का जिक्र करते हुए उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्राी से कर दी। उन्होने कहा कि शास्त्राी का कद छोटा था लेकिन काम बड़े करते थे। इसी श्रेणी में खंडेलवाल भी आते है। वहीं मंत्री प्रहलाद पटेल के लिए कहा कि वे उतने ही लम्बे है और काम भी लम्बे करते है, मैं सीना ठोककर कहता हूं, मेरा छोटा भाई शेर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल को राम-लक्ष्मण जैसा बताया। कार्यक्रम में डिफेंस एकेडमी के कई युवा भी पहुंचे। इन युवाओं ने पौधारोपण के बाद मंत्री विजयवर्गीय को गोद में उठा पर जश्न मनाया।

बुढानिया पहाडी पर कल हुए आयोजन के बाद अब हर रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम होंगे। रेवती रेंज, सिरपुुर के अलावा कई स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम होंगे। कुछ यूनिवर्सिटी ने भी अपने कैम्पस में पौधारोपण करने की सहमति दी है। इसके अलावा अन्य विभागों से भी खाली जमीन की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने कल हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर सवालिया निशान खड़ा किया। द्विवेदी ने सवाल उठाया कि गत वर्ष 51 लाख पेड़ लगाए गए थे, इंदौर में सरकार बताए कि वे कहां हैं और उसमें से कितने पल्लवित पुष्पित हुए। भाजपाई बताए कि इतनी जगह पौधारोपण की कहां थी। केवल रेवती रेंज पहाड़ी पर कुछेक हजार पौधे पनपे है। इस साल 21 लाख पेड़ लगाने की मुहिम कल से शुरू की गई, जिस जगह बुडानिया पर यह मुहिम शुरू की गई वह ग्रामीण क्षेत्र है, नगर निगम किस क्षेत्र में लगायेगा। द्विवेदी ने सबसे अहम् सवाल उठाया कि मप्र सरकार ने जब नियम बनाया है कि कालोनी की स्वीकृति तभी मिलेगी जब हर भूखण्ड के सामने दो पौधे दो वृक्ष लगाए जायेंगे तो मप्र सरकार इस नियम का पालन क्यों नहीं करती। भूमि विकास अधिनियम में जब नियम है तो सरकार ऐसे कालोनाइजरों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं करती, जो नियम पालन नहीं करते। सरकार पेड़ पौधे तथा पहाड़, खनिज पदार्थ निकालने खातिर नष्ट कर रही है, पहाड़ों को लगातार छोटा किया जा रहा है। रेवती रेंज पर ही खनिज माफिया ने पहाड़ी क्षेत्रों में भी अवैध कटाई की, सरकार ने क्या कार्यवाही की। द्विवेदी ने आईना दिखाते हुए बताया कि वन एवं पर्यावरण मंत्री महेश जोशी बने थे, तब सड़कों के दोनों तरफ वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया था जो आज भी मौजूद है। इंदौर का बाबा रणजीत हनुमान मंदिर क्षेत्र, एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड आदि गवाही देते हैं। द्विवेदी का सवाल यह भी है कि हर वर्ष पौधा रोपण का बड़ा आयोजन दिखाया जाता है, यह नहीं बताया जाता है कि जो गत वर्ष पौधारोपण किया था उनकी स्थिति क्या है, कितनों में से कितने पौधे जिंदा है, उनकी देखरेख में क्या व्यवस्था की गई थी। मप्र की भाजपा सरकार पेड़ पहाड़ी एवं नदी नाले ही बचा ले तो मप्र की जनता पर एहसान रहेगा। द्विवेदी ने साफतौर से कहा कि माँ के पवित्र नाम पर घोटाला ना करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें