मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

विधायक ने दिया सीवरेज लाइन डालने का आश्वासन

केट चौराहा स्थित आनंद फार्म सोसाइटी की वर्षों पुरानी सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में रहवासियोें ने पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से नई सीवरेज लाइन डालने के…

केट चौराहा स्थित आनंद फार्म सोसाइटी की वर्षों पुरानी सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में रहवासियोें ने पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से नई सीवरेज लाइन डालने के लिए बात की थी। अब सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक मधु वर्मा से मुलाकात की और उन्हें कालोनी की पुरानी सीवरेज समस्या बताई। पूर्व में भी आश्वासन मिले थे उसकी भी जानकारी दी गई। विधायक मधु वर्मा ने सोसाइटी में नई सीवर लाइन बिछाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और कार्य शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिलाया। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में नई सीवर लाइन नहीं होने के कारण गंदे पानी की निकासी लंबे समय से बाधित है। इससे रहवासियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या सुनने के बाद विधायक मधु वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या का निराकरण उनकी प्राथमिकता है तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई सीवर लाइन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। अभिषेक शर्मा बबलू, प्रशांत बरवे, अनूज उपाध्याय, संजय वर्मा, मनीष केसवानी, प्रदीप गेहलोत, मनोहर व्यास सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें