मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

लाबरियाभेरू की संपत्ति के दो खाते का मामला रफा-दफा करने की तैयारी-कांग्रेस

श्रीमती राजेन्द्र कौर गांधी ने रजिस्टर्ड दस्तावेज से संपत्ति 1988में प्राप्त की थी। नगर निगम कार्यालय से लेकर रेवेन्यू रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया,,, फिर खेल हुआ और वनिता बाई…

श्रीमती राजेन्द्र कौर गांधी ने रजिस्टर्ड दस्तावेज से संपत्ति 1988में प्राप्त की थी। नगर निगम कार्यालय से लेकर रेवेन्यू रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया,,, फिर खेल हुआ और वनिता बाई पति लालजी पटेल एवं अन्य का एक खाता नगरनिगम कार्यालय से खोल दिया गया गया, अजूबा यह कि वनिता बाई की मृत्यु हो चुकी है। मूल मालिक गत तीन सालों से परेशान था, विगत तीन महिनों से लगातार शिकायतें दर्ज करवा रहा था। उच्च अधिकारियों तक मामला मीडिया में छपने पर गया फिर जांच के आदेश हुए। झोन राज मोहल्ला से दोनों पक्षों को अपने अपने दस्तावेज पेश करने का नोटिस जारी किया गया। राजेन्द्र कौर गांधी ने अपने दस्तावेज जमा किए किरायेदार ने कुछ भी जमा नहीं किया। अपर आयुक्त आलोक सिंह तक मामला गया उन्होंने जांच की और अधिनस्थ अधिकारियों को पुरी संपत्ति पर श्रीमती राजेन्द्र कौर गांधी का नाम अंकित करने का आदेश दिया। अब कुल क्षेत्रफल 9440पर राजेन्द्र कौर गांधी का नाम किया जा रहा है, जो किरायेदार का नाम था वो हटाया जा रहा है। सबसे अहम् आलोक सिंह ने घपला करने वाले अधिकारियों को बचा लिया,,,ना तो ऐसे अधिकारियों खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, ना निलम्बन किया जा रहा है। लाबरिया भेरू 274/2की संपत्ति के दो खाते का मामला रफा-दफा करने की तैयारी की गई है। उक्त पूर्ण जानकारा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें