मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेसियों को साइकल के लिए डाल रखी है लिंक

साइकल रैली कल आरएनटी मार्ग स्थित विश्वविद्यालय से शहर कांग्रेस द्वारा निकाली जाएगी और जिला कांग्रेस रीगल तिराहा से इसमें शामिल होगी। दोनों कांग्रेस संयुक्त रूप से साइकल रैली का…

साइकल रैली कल आरएनटी मार्ग स्थित विश्वविद्यालय से शहर कांग्रेस द्वारा निकाली जाएगी और जिला कांग्रेस रीगल तिराहा से इसमें शामिल होगी। दोनों कांग्रेस संयुक्त रूप से साइकल रैली का आयोजन करेगी। कांग्रेस को क्षिप्रा तक जिम्मेदारी दी गई है। शहर और जिला कांग्रेस ने युवा कांग्रस, भाराछांस और मुख्य कांग्रेसी को भी इसमें जोड़ने की कोशिश की है। साइकल की दिक्कत आ रही है इसके लिए कांग्रेसियों ने एक लिंक भी कांग्रेसी ग्रुप में डाली है, कहां से साइकल मिलेगी और किस नम्बर पर चर्चा करना है यह भी उसमें अंकित है। इधर चिंटू चौकसे ने कहा कि साइकल की कोई कमी नहीं है और जिन कांग्रेसियों के पास साइकल नहीं है उन्हें बताए वे व्यवस्था करा देंगे। चौकसे ने बताया कि विश्वविद्यालय से रीगल तिराहा, राजानी भवन और लेंटर्न चौराहा से मालवा मिल होकर भमोरी से यह यात्रा एबी रोड होते हुए क्षिप्रा पहुंचेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें