मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

जिला कांग्रेस ने भी अलग- अलग ब्लॉक में मनाया जश्न

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के निर्देश पर जिला संगठन महामंत्री प्रभारी डॉ. दौलत पटेल ने जिले के सभी 14 ब्लॉक अध्यक्षों को जश्न के लिए निर्देशित किया था और…

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के निर्देश पर जिला संगठन महामंत्री प्रभारी डॉ. दौलत पटेल ने जिले के सभी 14 ब्लॉक अध्यक्षों को जश्न के लिए निर्देशित किया था और ज्यादातर जगह कल जिला के ब्लॉक में जश्न के दौरान आतिशबाजी भी की गई, मिठाई भी बंटी और कांग्रेस के झण्डे भी लहराए, कई जगह तो कांग्रेसियों ने नृत्य भी किया। गौतमपुरा में कांग्रेस नेता मोतीसिंह पटेल के नेतृत्व में गांधी चौक पर आतिशबाजी कर विजय जुलूस निकाला, मिठाई भी वितरित की। इस दौरान जगदीश भावसार, जीतू दरबार, यशवंत अंजना, शुभम पटेल, राजेश परमार, आत्माराम मौर्य, संजय परमार सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दतिया, राऊ, रालामंडल, दूधिया, देपालपुर, सांवेर, मांगल्या, महू, सिमरोल, बेटमा सहित अन्य ब्लॉक में भी जश्न मनाया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें