मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कल धनतेरस के पर्व की अपनी परम्परा निभाई। पहले अपनी किराना काकीजी की दुकान नन्दानगर में बैठे वहां सामान भी उन्होंने विक्रय किया। रात को मंत्री विजयवर्गीय परम्परागत रूप से सराफा, बजाजखाना, बर्तन बाजार पहुंचे। मंत्री ने दुकानदारों को नाम ले लेकर बुलाया। रास्ते में भीड़ भी उनसे मिलती रही, उन्हें भी नाम ले लेकर उनसे चर्चा की। भीड़ में भी चेहरों को नामों से पहचाने की विशेषता विजयवर्गीय दिखा रहे थे। वहीं खजूरी बाजार स्थित रेडिमेड की दुकानों पर भी विजयवर्गीय पहुंचे थे। इंदौर रिटेल गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन से भी उन्होंने मुलाकात की। राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी मुलाकात की और जब वे बजाजखाना चौपाटी पर परिवार के साथ पहुंचे तो वहां भी उन्होंने व्यंजनों का लुत्फ लिया और पेटपूजा भी की और हंसी मजाक भी इस दौरान चलती रही।


दिग्विजय सिंह समर्थक ने भी की विजयवर्गीय से मुलाकात
विजयवर्गीय जब सराफा पहुंचे तो वहां ज्वेलर्स और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जुड़े कांग्रेस नेता नासिर खान ने भी विजयवर्गीय का स्वागत किया और विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस नेता को पूरा सम्मान दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 7 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






