भाजपा नेता और सराफा ज्वेलर्स निर्मल वर्मा घुंघरू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुकान पर चांदी के 14 सिक्के बनाए। यह सिक्के आकर्षण का केन्द्र रहे। कल भाजपा के राजनेता भी सराफा पहुंचे थे उन्हें भी यह 14 सिक्के निर्मल वर्मा ने 2104 से 2027 तक 20 ग्राम चांदी के सिक्के बनाए। विधायक गोलू शुक्ला जब निर्मल वर्मा की दुकान पर पहुंचे तो वर्मा ने शुक्ला को उनकी धर्मपत्नी मुग्धा शुक्ला के साथ के चित्र वाला चांदी का सिक्का भेंट किया। शुक्ला गदगद हो गए कि उनके और उनके साथ पत्नी के चित्र वाला चिक्का उन्हें धनतेरस के दिन तोहफे में मिल गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 7 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






