मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

हॉकी अंपायर व तकनीकी अधिकारी, कोचिंग वर्कशॉप 26 से

इंदौर। हॉकी इंडिया के तत्वावधान मे 26 से 28 जुलाई तक जबलपुर मे हॉकी अंपायर, तकनीकी अधिकारी एंव हॉकी कोचिंग वर्कशॉप हॉकी मध्यप्रदेश के महासचिव लोक बहादुर के मार्गदर्शन मे…

इंदौर। हॉकी इंडिया के तत्वावधान मे 26 से 28 जुलाई तक जबलपुर मे हॉकी अंपायर, तकनीकी अधिकारी एंव हॉकी कोचिंग वर्कशॉप हॉकी मध्यप्रदेश के महासचिव लोक बहादुर के मार्गदर्शन मे आयोजित की गई है। हॉकी इंदौर एसोसिएशन के अध्यक्ष व विधायक रमेश मेदोला व सचिव किशोर शुक्ला ने बताया कि हॉकी अंपायर,तकनीकी व कोचिंग वर्कशॉप में वही खिलाडी भाग ले सकते है जिन्होंने हॉकी इंडिया नेशनल हॉकी चैंपियनशिप व नेशनल गेम्स मे भाग लिया है अथवा आल इंडिया यूनिवर्सिटी हॉकी जोनल मे कम से कम दो बार भाग लिया हो या खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मे भाग लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें