शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने कल दोपहर में इंदौर शहर में लगने वाली साढ़े 5 विधानसभाओं की बैठक आयोजित की। कल दोपहर से मैराथन बैठक दो-दो विधानसभाओं की एक साथ आयोजित की। इन तीन बैठक में बड़ा मुद्दा यही था कि हर विधानसभा के हर वार्ड में लगने वाले बूथ पर एक-एक बूथ रक्षक बनाए जाए, जो पूर्व में बनाए गए बीएलए के साथ काम करें। विधानसभा प्रभारी से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्ष की मौजूदगी में यह बैठक हुई। दो-दो विधानसभाओं की तीन बैठक तीन घंटे मैराथन रूप में चलती रही। हर बैठक को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने संबोधित किया और सभी से वोट रक्षक बूथ पर तैनात करने की बात कही। आज रविवार रात तक हर वार्ड के सभी बूथों पर बूथ रक्षक के नाम मांगे गए हैं और कल कांग्रेस बूथों की सूची घोषित कर देगी और उसके बाद हर बूथ के रक्षक और कांग्रेस के बीएलए मिलकर मतदाता सूची पर डोर टू डोर काम करेंगे। मतदाता पुनरीक्षण सूची पर कांग्रेस को काम करना है। अभी तक यह काम कांग्रेस ने बड़े रूप में शुरू नहीं किया है, जबकि यह अभियान कुल एक माह तक है। मतदाता सूची को लेकर हर विधानसभाओं के नेताओं से चर्चा भी की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






