मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस ने उठाई खंडवा रोड पर भारी वाहनों के प्रतिबंध की मांग

सावन माह में बाबा ओंकारनाथ आएंगे- जाएंगे कावड़ यात्री

शहर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता घनश्याम जोशी ने शासन और प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि सावन माह आने वाला है और खंडवा जिले के ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर-ममलेश्वर में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री और श्रद्धालु आते-जाते हैं। कई बार भारी वाहनों से दुर्घटना घटित होती है इसलिए सावन मास के तीन दिन पहले से सावन मास के तीन दिन बाद तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र लिखा जा रहा है। सावन मास में कावड़ यात्री अपने समूह के साथ कावड़ लेकर बोल बम के उद्घोष के साथ धार्मिक यात्रा के लिए निकलते हैं। यही स्थिति उज्जैन मार्ग की भी रहती है। श्रद्धालु बाबा महाकाल का जलाभिषेक करते हैं और कावड़ यात्री समूह में यहां भी पहुंचते हैं इसलिए इंदौर से उज्जैन तक भी भारी वाहनों का प्रवेश दिन में प्रतिबंधित किया जाए, लेकिन खंडवा रोड पर इसलिए महत्वपूर्ण है कि यहां बीच में पहाड़ी घाटी क्षेत्र भी है और घाट क्षेत्र में दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, खंडवा रोड पर जाम की स्थिति भी बनती है और यातायात का दबाव भी रहता है इससे कावड़ यात्रियों को परेशानी भी आती है। खासतौर से ट्रक और ट्राले को प्रतिबंध किया जाए, निर्धारित रूट की बसें भले ही चलने दी जाए। खंडवा रोड पर कई स्कूल-कॉलेज है उनकी बसों को भी धीमी गति से चलने के लिए निर्देशित किया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें