सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी ने पदाधिकारियों से किया संवाद, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक
प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

मध्यप्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी के नेतृत्व में प्रदेशभर के प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक जूम के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान संगठन को प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी से लेकर जिला एवं शहर के अध्यक्ष की नियुक्ति एक साथ एक ही दिन में होंगी। व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को व्यापारी वर्ग तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। बागडी ने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों की आवाज कांग्रेस पार्टी के मंच से मजबूती के साथ उठाई जाएगी। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में कई कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 2