मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस से शेख शाकिर मसूदी ने की टिकिट की अपील

कांग्रेस पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में इंदौर के वार्ड 53 आजाद नगर से पार्षद का टिकिट शेख शाकिर मसूदी ने मांगा है। मसूदी ने कहा कि वे कांग्रेस के…

कांग्रेस पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में इंदौर के वार्ड 53 आजाद नगर से पार्षद का टिकिट शेख शाकिर मसूदी ने मांगा है। मसूदी ने कहा कि वे कांग्रेस के शहर, ब्लाक और प्रदेश के अल्पसंख्यक में भी पदाधिकारी रह चुके है। मसूदी ने बताया कि 15 साल पहले मैंने आजाद नगर वार्ड 53 से जब वार्ड महिला आरक्षित हुआ तो पार्षद पद के लिए मेरी पत्नी सलमा बी का टिकिट मांगा था और नामांकन भी दाखिल किया था। वरिष्ठ नेताओं के कहने पर नामांकन भी वापस ले लिया था। इस बार टिकिट पुरुष होने पर शेख शाकिर को और महिला होने पर सलमा बी को दिया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें