महाराष्ट्र में शिंदे शिवसेना गुट के नेताओं द्वारा सोनिया गांधी द्वारा लिखित पुस्तक को फाड़े जाने के विरोध में कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव के नेतृत्व में शिंदे गुट के नेताओं के पुतले बनाकर मोती तबेला चौराहा पर फूंके गए। यादव ने कहा कि इस पुस्तक में बाला साहब ठाकरे का भी जिक्र था, जिसे भी शिवसैनिकों ने फाड़ा। महाराष्ट्र में सोनिया गांधी की किताबें इतनी बिकी कि वहां किताबें नहीं मिल रही है। इंदौर में भी भाजपा नेता ऋषि खनूजा ने किताब जलाई थी और साथ में कमलनाथ और राजीव गांधी के चित्र जलाए थे उस पर कांग्रेसी चुप रहे थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






