मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

मुख्यमंत्री ने कहा युवाओं के सपनों को पूरा करेगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर कॉन्क्लेव में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के साथ प्रदेश की…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर कॉन्क्लेव में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के साथ प्रदेश की समृद्धि के सूत्रधार बनेंगे 2 करोड़ युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद सरकार करेगी। साथ ही यह भी कहा कि सरकार युवाओं को हूनरमंद बनाने के लिए विशेष ट्रेनिंग भी दे रही है। युवा शक्ति की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार हर संभव उपाय करेगी, जिससे युवाओं के सपने पूरे हो। इस कान्क्लेव से जो सुझाव युवाओं से प्राप्त हुए उसी आधार पर युवा नीति बनाई जाएगी। विकसित म.प्र.-2047 के संकल्प पत्र का मसौदा युवाओं ने सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भी युवाओं के सपनों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी और दो करोड़ युवा भारत निर्माण में सहयोगी बनते हुए प्रदेश की समृद्धि के भी सूत्रधार बनेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिये संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क जैसे कौशल उन्नयन संस्थानों के द्वारा स्पेशल ट्रेनिंग दे रही है। यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद किया। उन्होंने युवाओं के

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि कांग्रेस आदिवासी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्थान और जन जागरूकता के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के डिजिटल इंफ्ल्यूएंसर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' प्रदान किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगला साल 2027 प्रदेश की युवा शक्ति को समर्पित रहेगा। युवाओं के समग्र कल्याण सहित इन्हें रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा कल्याण की शुरूआत इसी साल से इस ‘यूथ कॉन्क्लेव' के जरिए हो चुकी है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में होम-स्टे तैयार करने के लिए युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए शिक्षा त्रण आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगारपरक उद्योग स्थापित करने पर ऐसे उद्यमियों को हमारी सरकार प्रत्येक श्रमिक के वेतन में 5 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन सहायता दे रही है। कॉन्क्लेव में युवा कशीश आहूजा, संकल्पसिंह चौहान, अमिक अमानी, डॉ. महक भंडारी, लखन पाटीदार, जितेन्द्र पाटीदार ने भी अलग-अलग मुद्दे पर बात रखी। जनप्रतिनिधि, विधायकों ने भी उद्बोधन दिए। मुख्यमंत्री जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे तब युवाओं में उत्साह, ऊर्जा और उमंग का माहौल देखने को मिला था। मुख्यमंत्री ने बाइक रैली और ओंकारेश्वर के लिए साइकल रैली को हरी झंडी भी दिखाई थी और मुख्यमंत्री बाइक पर सवार होकर युवा बाइकर्स का उत्साह बढ़ाते दिखे। मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर यातायात नियम का संदेश भी दिया। युवाओं ने इंदौरी जायकों का फूड स्टॉल पर लुत्फ भी लिया और मुख्यमंत्री खुद भी इस दौरान फूड स्टॉल पर पहुंचे और युवाओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन भी किया और मुख्यमंत्री ने तारीफ भी की। कई युवाओं ने सीधे मुख्यमंत्री से भेंट भी की और चित्र भी खिचवाए, सेल्फी भी साझा की, लाइव म्यूजिक बैंड और आक्रेस्ट्रा की प्रस्तुति भी युवाओं को रोमांचित

उत्साह दिखाई दे रहा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें