भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश भर के भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी प्रदेश और शहर-जिला स्तर पर मिली है। इंदौर से भी कई पदाधिकारी बने। भाजपा नगर अध्यक्ष ने इन सभी को बधाई दी।
किसान मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी माला लेकर पहुंचे थे, जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष और किसान मोर्चा के पदाधिकारी सभी समा गए और पद की खुशी का इजहार भी हुआ, बधाई भी मिली।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






