भारतीय जनता पार्टी विधानसभा एक के ‘एक भाजपा परिवार’ का दीपावली मिलन समारोह एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह बाबाश्री रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। दो पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और सत्यनारायण सत्तन की मौजूदगी रही। संत चेतनदास महाराज, पवनदास महाराज और आशा विजयवर्गीय भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मानसी कुशवाह, लक्ष्मीनारायण साहू, गोपाल कसेरा, कमलेश रैकवार, पुरुषोत्तम और भूपेश का सम्मान किया गया। संचालन जयदीप जैन ने किया, आभार सतीश बैरागी ने माना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






